बिलासपुर : ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी महिला प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की टीम बनी चैंपियन

पहली बार पूर्वी क्षेत्र में हासिल किया विजेता खिताब, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

बिलासपुर। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा में 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट जोन चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है जब टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 44 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। क्वालीफाई राउंड में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने एम. जी. काशी विद्यापीठ (उत्तर प्रदेश) को 44-34 अंकों से पराजित कर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए स्थान सुनिश्चित किया। इस प्रतियोगिता से चार टीमें ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई हुईं — अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर और एल. एन. मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा (बिहार)।

लीग चरण में बिलासपुर की टीम ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 88-27 से, मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को 54-36 से और डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा को 60-34 से हराकर पूर्वी क्षेत्र की विजेता बनी। टीम की स्टार रेडर संजू देवी, जो भारतीय टीम की खिलाड़ी हैं, ने प्रत्येक मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

टीम को एनआईएस कोच दिल कुमार राठौर (खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर) द्वारा प्रशिक्षित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तरनीश गौतम और खेल संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। कुलपति आचार्य ए. डी. एन. वाजपेयी ने टीम को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

टीम प्रबंधन का दायित्व डॉ. सुरेश सिंह पवार ने निभाया। खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बसंत अंचल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय लगातार खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

टीम सदस्य: संजू देवी, रोशनी, जागृति, सिमरन, मनीषा, निधि, अन्नू, नूतन, शब्बो, मुस्कान, त्रिजा, ज्योति, सरोजिनी, चांदनी और संध्या।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक जीत पर सभी क्रीड़ा अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *