बिलासपुर में संजय दत्त के बर्थडे पर कानून की उड़ गई धज्जियां: कांग्रेस नेता महेश दुबे(टाटा महराज) और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल साथ थिरके, आयोजक चुट्टू अवस्थी गिरफ़्तार!

https://www.facebook.com/share/v/1LP7QqrHXs/बिलासपुर | मध्य नगरी चौक पर मंगलवार को जो नज़ारा देखने को मिला, उसने कानून व्यवस्था और सियासी नैतिकता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन जश्न के नाम पर कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थल को जाम कर दिया — आमजन का रास्ता रोका गया, DJ बजा, नाच-गाना हुआ और कानून की धज्जियाँ उड़ाई गईं।

इस पूरे हंगामे की अगुवाई कर रहे थे गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चुट्टू अवस्थी (52 वर्ष), जो मध्य नगरी चौक के निवासी हैं। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए चित्तू अवस्थी को धारा 285 BNS के तहत गिरफ़्तार कर लिया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

 

पर असली सनसनी तब फैली जब इस अव्यवस्थित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश दुबे और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल भी मंच पर नजर आए – दोनों नेताओं ने खुलेआम DJ पर डांस किया, मानो कानून की कोई परवाह ही न हो।

सवाल उठता है
– क्या यह कार्यक्रम पूर्व अनुमति से आयोजित था?
– क्या राजनैतिक रसूखदारों को कानून से छूट है?
– जब आम जनता से सख्ती की जाती है, तो नेताओं पर मेहरबानी क्यों?

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने, यातायात बाधित करने व शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। लेकिन क्या यह सख़्ती नेताओं तक पहुंचेगी, या फिर चित्तू अवस्थी अकेले ही बलि का बकरा बनेंगे?

बिलासपुर की जनता देख रही है, और अब जवाब चाहती है।

 कानून सभी के लिए बराबर है — सिर्फ कागज़ पर या हकीकत में भी?
वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो जल्द ही सवालों की बौछार करेंगी!

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *