दार्जिलिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वैष्णव संगीत महाविद्यालय के छात्राओं की दमदार प्रस्तुति, किए कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)। दार्जिलिंग के माल रोड स्थित गोरखा ऑडिटोरियम में 30 मई से 2 जून तक आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट और फाइन आर्ट प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल में राजापारा रायगढ़ स्थित वैष्णव संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में आमंत्रित अक्षिता चौरे (पुत्री अखलेश कुमार चौरे, समता चौरे) को कथक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “नृत्य रंजनी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सब जूनियर एकल कथक में त्रिवेणी शर्मा (पुत्री देवेश शर्मा, नीलिमा शर्मा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अरण्या गोयल (पुत्री अशोक अग्रवाल, रीना अग्रवाल), मिशिका सहगल (पुत्री संजय सहगल, संजना सहगल), और मिष्टी वैष्णव (पुत्री सनत वैष्णव, ललिता वैष्णव) ने प्रथम स्थान हासिल किया। मिष्टी वैष्णव को दिवस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार एवं आगामी कार्यक्रम में सीधे एंट्री का विशेष पुरस्कार भी मिला।

सब जूनियर युगल कथक में तनिष्का पटनायक (पुत्री संजय कुमार पटनायक, रश्मि पटनायक) और काव्या सिंह राजपूत (पुत्री कौशल सिंह राजपूत, दर्शना सिंह राजपूत) की जोड़ी को द्वितीय स्थान मिला।

जूनियर वर्ग में विजेता नारायण सिंह ठाकुर (पुत्री मनमोहन सिंह ठाकुर, रजनी सिंह ठाकुर), रावी गुप्ता (पुत्री सुभाष गुप्ता, रंजना गुप्ता), आद्या अग्रवाल (पुत्री परमानंद अग्रवाल, नीलम अग्रवाल), और सुरनैना गुप्ता (पुत्री दिनेश गुप्ता, दीपिका गुप्ता) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, रिद्धिमा पांडे (पुत्री आशीष पांडे, अमृता पांडे) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खूब वाहवाही बटोरी।

सीनियर वर्ग में अंशिका सराफ (पुत्री अशोक सराफ, शिखा सराफ) ने अपने प्रथम प्रयास में ही तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन सभी प्रस्तुतियों में तबले पर सुनील वैष्णव, शरद वैष्णव और पद्मंत, तथा गायन में लालाराम लोनिया ने संगत दी। छात्र-छात्राओं ने गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में प्रस्तुति दी। गुरु शरद वैष्णव को “गुरु आचार्य श्रेष्ठ सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस संपूर्ण सांगीतिक यात्रा का संचालन संस्था समन्वयक रोशनी वैष्णव के सान्निध्य में हुआ।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *