बिलासपुर में गरीबों के राशन में डाका मामले का ताज़ा अपडेट: निष्कासित कांग्रेस नेता अभय नारायण राय के बेटे अमितेष राय की फाइल अब भी कलेक्टर के पास लंबित

निष्कासित नेता अभय नारायण राय को टीवी डिबेट में क्यों बुलाते हो? कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ का पत्रकारों को जवाब

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से आई इस रिपोर्ट ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम और राजनीतिक संरक्षण की परतें उधेड़ दी हैं।
वार्ड क्रमांक 42 में संचालित खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति की उचित मूल्य दुकान से जुड़े इस घोटाले के केंद्र में हैं — कांग्रेस से निष्कासित नेता अभय नारायण राय के बेटे अमितेष राय, जिन पर सैकड़ों क्विंटल सरकारी राशन के गबन का आरोप है।

🔍 क्या है पूरा मामला?

23 सितंबर 2024 को खाद्य विभाग की जांच में सामने आया कि दुकान में 295.49 क्विंटल चावल, 2.60 क्विंटल शक्कर और 3.35 क्विंटल नमक कम पाया गया। इसके बाद जब दुकान निलंबित की गई और राशन का पुनः प्रभार दूसरी समिति को सौंपा गया, तब भी 285.48 क्विंटल चावल गायब था।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गबन की अनुमानित कीमत 11 लाख से अधिक बताई जा रही है।

खाद्य विभाग ने सहकारी समिति के सचिव रामकुमार कश्यप को भी नोटिस जारी किया है। वहीं, अमितेष राय को लगातार नोटिस देकर जवाब या भरपाई करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी न कोई जवाब मिला और न ही भरपाई की गई।

🏛️ कलेक्टर के कोर्ट में फैसला, FIR पर सबकी नजरें

जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने पुष्टि की

“फाइल कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास भेजी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

यह बयान साफ करता है कि अब मामला प्रशासनिक कार्रवाई के अंतिम और निर्णायक मोड़ पर है।

⚠️ राजनीतिक एंगल: किसका है संरक्षण?

घोटाले से ज्यादा चिंता इस बात की है कि क्या इस मामले को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?
सूत्रों के अनुसार, एक प्रभावशाली भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस से निष्कासित नेता के बेटे को ‘संरक्षण’ दिए जाने की चर्चाएं गरम हैं।

यही वजह है कि जनता के बीच सवाल गूंज रहे हैं —
👉 क्या इस बार कोई कड़ी कार्रवाई होगी या फिर यह घोटाला भी फाइलों की कब्रगाह में दफन हो जाएगा?

🎤 प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने मीडिया से कहा- 

टीवी डिबेट में क्यों बुलाते हो निष्कासित नेता अभय नारायण राय को  

जांगिड़ ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कहा था 

“अगर कोई पूर्व नेता किसी भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाता है, तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई होगी। हमने यह मामला जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल को सौंपा है और निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द रिपोर्ट दें।”

📢 जनता के बीच बढ़ता रोष

अब सवाल यह नहीं कि राशन गया — सवाल यह है कि क्या दोषियों को सजा मिलेगी?
एक ओर सरकारी विभाग हाथ बांधे कलेक्टर की अनुमति का इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की जनता राजनीतिक चुप्पी को लेकर आक्रोशित है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *