CG: कर चोरी के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो व्यापारियों के ठिकानों पर जांच

 

अंबिकापुर। स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर ने कर अपवंचन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठित व्यवसायिक फर्मों — मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन और मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स — के विरुद्ध जांच अभियान चलाया है। यह कार्रवाई क्रमशः 29, 30 एवं 31 मई को अंबिकापुर स्थित उनके व्यवसायिक स्थलों पर की गई।

158 करोड़ टर्नओवर, फिर भी कर भुगतान शून्य!

29 मई को मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के यहां की गई जांच के दौरान विभाग को गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जीएसटी पोर्टल पर फर्म का रिस्क स्कोर 10 दर्ज था, जो कर अपवंचन की ओर संकेत करता है। जांच के समय फर्म के प्रतिष्ठान में कोई लेखा-पुस्तक या टैली सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं पाया गया।

वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक फर्म का कुल टर्नओवर लगभग ₹158 करोड़ पाया गया, लेकिन इस पूरी अवधि में कर का नगद भुगतान शून्य रहा। साथ ही, वर्ष 2023-24 में फर्म ने ₹29.50 करोड़ की खरीद तो की, लेकिन सप्लाई केवल ₹50 लाख की ही दिखाई गई। इससे यह संदेह मजबूत हुआ कि माल आम उपभोक्ताओं को बिना बिल के बेचा गया और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से कर चोरी की गई।

हालांकि व्यवसायी ने गलती स्वीकारते हुए ₹40 लाख कर भुगतान की मंशा व्यक्त की है, लेकिन अभी तक कोई दस्तावेज या लेखा विवरण विभाग को सौंपा नहीं गया है।

लक्ष्मी ट्रेडर्स पर भी शिकंजा

30 व 31 मई को की गई कार्रवाई में मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स पर भी कर अपवंचन का मामला सामने आया। विभाग की जांच में यह बात सामने आई कि वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक फर्म का कुल टर्नओवर ₹96 करोड़ से अधिक रहा, जबकि कर का नगद भुगतान बेहद न्यूनतम रहा।

वर्ष 2023-24 में ₹11 करोड़ की खरीद के मुकाबले सिर्फ ₹7 करोड़ की सप्लाई दर्ज की गई। जांच के दौरान व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकार कर ₹17.55 लाख कर स्वेच्छा से जमा कर दिया है। विभाग के अनुसार इस फर्म पर पूर्व में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

जांच जारी, दस्तावेजों की प्रतीक्षा

दोनों मामलों में विभाग द्वारा संबंधित फर्मों से दस्तावेजों की मांग की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई तय की जाएगी। कर चोरी जैसे गंभीर मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं जिससे राज्य और केंद्र सरकार के राजस्व को सुरक्षित रखा जा सके।

 

  • Related Posts

    21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

    योग दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की वीआईपी सूची, सभी जिलों के लिए अतिथि तय CG। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रमोन्नति वेतनमान योजना बंद, अब मिलेगा समयमान वेतनमान का विकल्प

    31 मार्च 2026 के बाद बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन ढांचा, कर्मचारियों को चुनना होगा एक विकल्प छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पदोन्नति से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित कई प्रमोन्नति वेतनमान योजनाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। शासन के नवीन आदेश के अनुसार अब इन योजनाओं को वित्त विभाग की समयमान वेतनमान योजना में समाहित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, उपअभियंताओं तथा वन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *