बिलासपुर के होनहार बालकलाकार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान – तबला वादन में मिला छात्रवृत्ति चयन

 बिलासपुर नगर के प्रतिभाशाली बाल तबला वादक श्री आरव रूपेश भुरंगी ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ सी.सी.आर.टी. (सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में आरव का चयन तबला वादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु किया गया है।

आरव रूपेश भुरंगी न सिर्फ संगीत में बाल्यकाल से प्रतिभाशाली रहे हैं, बल्कि वे एक समृद्ध संगीत परंपरा के वारिस भी हैं। वे प्रसिद्ध तबला वादक श्री रूपेश विजय भुरंगी के सुपुत्र हैं तथा प्रख्यात तबला गुरु श्री विजय भुरंगी एवं जानी-मानी गायिका श्रीमती वैशाली भुरंगी के पौत्र हैं।

आरव की इस उपलब्धि से बिलासपुर नगर ही नहीं, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश गर्वान्वित हुआ है। संगीत प्रेमियों व कलाप्रेमी समुदाय में उनके चयन को लेकर हर्ष की लहर है।

संगीत और संस्कृति में नई पीढ़ी की इस तरह की भागीदारी भारतीय विरासत को मजबूती प्रदान करती है और भविष्य की एक सकारात्मक दिशा तय करती है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *