छत्तीसगढ़ मल्लखंभ टीम दीव के लिए रवाना, खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में जीत की पूरी उम्मीद

CG: प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 का आयोजन 19 से 21 मई 2025 तक घोघला बीच, दीव में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की मल्लखंभ टीम का चयन कर लिया गया है और टीम आज 17 मई को दीव के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

टीम में चयनित खिलाड़ी

महिला (बालिका) टीम

  • मोनिका पोटाई (नारायणपुर)
  • दुर्गेश्वरी कुमेटी (नारायणपुर)
  • अनिता गोटा (नारायणपुर)
  • सरिता पोयम (नारायणपुर)
  • संतय पोटाई (नारायणपुर)
  • रोशनी धीवर (बिलासपुर)

पुरुष टीम

  • राकेश कुमार वढ़दा (नारायणपुर)
  • मानू ध्रुव (नारायणपुर)
  • राजेश सलाम (नारायणपुर)
  • मोनू नेताम (नारायणपुर)
  • संतोष सोरी (नारायणपुर)
  • प्रतीक बंजारे (बिलासपुर)

टीम के अधिकारी

  • डॉ. मिलिंद भानदेव (कोच, बिलासपुर)
  • सौरव पाल (कोच, नारायणपुर)
  • पूनम प्रसाद (प्रबंधक, नारायणपुर)
  • मनोज प्रसाद (तकनीकी अधिकारी, नारायणपुर)

पिछले वर्ष के बीच गेम्स में छत्तीसगढ़ के मल्लखंभ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश में राज्य का परचम लहराया था। इस बार भी उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ के लिए एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगे।

शुभकामनाएं एवं समर्थन

छत्तीसगढ़ के खेल संचालक तनुजा सलाम, सहायक संचालक अंजुलस एक्का, वरिष्ठ खेल अधिकारी शिवराज साहू व टी एन रेड्डी, तथा छत्तीसगढ़ मल्लखंभ संघ के पदाधिकारीगण जैसे विधायक सुशांत शुक्ला (बेलतरा), संरक्षक अनिल टाह, अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, महासचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राजा सरकार, बिसन कसेर, कोषाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

यह जानकारी प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मल्लखंभ संघ द्वारा प्रदान की गई।

 न्यूज़ हब इनसाइट की तरफ से छत्तीसगढ़ टीम को शुभकामनाएं — उम्मीद है यह बार भी गौरवशाली इतिहास दोहराया जाएगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: टोल पर अब न लाइन, न कागजों का झंझट! केसला बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा

      केसला टोल की असली परीक्षा: सिर्फ कैशलेस नहीं, ‘कष्टलेस’ भी बने सफर बिलासपुर: डिजिटल इंडिया के दौर में छत्तीसगढ़ के केसला टोल प्लाजा का पूरी तरह डिजिटल होना निश्चित रूप से स्वागतयोग्य खबर है। बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित इस टोल प्लाजा में स्थानीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन मासिक पास, डिजिटल सत्यापन, फास्टैग और जीआईएस आधारित पात्रता जैसी सुविधाएं शुरू होना तकनीकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव है। लेकिन किसी भी नई डिजिटल व्यवस्था की सफलता केवल ऐप और पोर्टल लॉन्च होने से तय नहीं…

    Continue reading
    रायपुर: सावन की हर सुबह महादेव के नाम… नयन-पल्लवी के श्रृंगार और महिलाओं के भजनों से शिवमय हुई अवनि ग्रीन्स सोसायटी

    रायपुर। सावन का महीना शुरू होते ही रायपुर की अवनि ग्रीन्स सोसायटी का शिव मंदिर आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र बन गया है। यहां सावन के पहले दिन से प्रतिदिन भगवान शिव का आकर्षक और मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में नयन और पल्लवी पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ प्रतिदिन शिवजी का श्रृंगार कर रही हैं। मंदिर में केवल श्रृंगार ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन भक्ति की ऐसी स्वर लहरियां भी गूंज रही हैं, जो पूरे परिसर को शिवमय बना रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *