छत्तीसगढ़ की मल्लखंभ पुरुष टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता कांस्य पदक

उद्घाटन दिवस पर बोधगया में प्रदेश का परचम लहराया 

खेल प्रशासकों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

बोधगया/रायपुर। बिहार के बोधगया में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में छत्तीसगढ़ की पुरुष मल्लखंभ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के प्रथम दिन टीम चैम्पियनशिप में 122.05 अंक अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ की टीम में राकेश कुमार वढ़दा, मानू ध्रुव, मंगडू पोडियाम, राजेश कोर्राम, मोनू नेताम और आयुष सिंह सिदार शामिल रहे। टीम ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर प्रदेश के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी।

प्रतियोगिता अभी जारी है और अन्य स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत एवं उपकरण चैम्पियनशिप में और भी पदक लाने की संभावना प्रबल है। राज्य के मल्लखंभ खिलाड़ी पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं।

टीम की इस सफलता पर खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, सहायक संचालक अंजुलस एक्का, वरिष्ठ खेल अधिकारी शिवराज साहू, टीएन रेड्डी और छत्तीसगढ़ मल्लखंभ संघ के पदाधिकारियों—विधायक सुशांत शुक्ला (बेलतरा), संरक्षक अनिल टाह, अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, महासचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, राजा सरकार, बिसन कसेर, डॉ. मिलिंद भानदेव, मनोज प्रसाद, पूनम प्रसाद, सौरव पाल, प्रशांत तिवारी, एसके शेषाद्री समेत कई जिलों से जुड़े खेल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ मल्लखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के खिलाड़ी व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भी राज्य का नाम और ऊँचा करेंगे।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *