बिलासपुर PWD संभाग 2 का मामला: ठेकेदार राघवेंद्र सिंह ठाकुर ने 25 लाख के रंगाई पोताई कार्य को 12 लाख में लिया, 2 महीने 25 दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट हमेशा जनता की आवाज को प्राथमिकता से उठाता है और आज हम एक महत्वपूर्ण मामले को उजागर कर रहे हैं जो विभागीय लापरवाही और निर्माण कार्यों में देरी को लेकर है। दस्तावेजों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 (हाई कोर्ट डिविजन) द्वारा देवरी खुर्द और सकरी सेक्शन के आवासीय और गैर आवासीय भवनों के रंगाई पोताई और डिस्टेपिरिंग कार्य के लिए एक टेंडर जारी किया गया था, जिसका कुल बजट 25 लाख रुपये था।

इस टेंडर में 7 ठेकेदारों (अजितेश सिंह ठाकुर, पावरटेक इंडिया, राघवेंद्र सिंह ठाकुर,प्रथमेश कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स, सौरभ मिश्रा, सुरजीत सिंह और आर्या इंटरप्राइजेज) ने भाग लिया, जिनमें से राघवेंद्र सिंह ठाकुर ने सबसे कम, यानी 52 प्रतिशत कम में काम करने का प्रस्ताव दिया और टेंडर प्राप्त किया।

18 अक्टूबर 2024 को विभाग के कार्यपालन अभियंता  व्ही. एन. के. शास्त्री द्वारा राघवेंद्र सिंह के नाम पर वर्क आर्डर जारी किया गया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि यह कार्य 4 महीने के भीतर पूरा किया जाना चाहिए, यानी 14 नवंबर 2024 से लेकर 30 मार्च 2025 तक।

लेकिन, जब 25 फरवरी 2025 को न्यूज़ हब इनसाइट ने PWD के अधिकारी शास्त्री और SDO संतोष राजपूत से इस बारे में बात की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि ठेकेदार राघवेंद्र सिंह द्वारा अब तक काम की शुरुआत नहीं की गई है। गौरतलब है कि अब केवल 34 दिन ही बाकी हैं इस काम को पूरा करने के लिए।

PWD अधिकारियों का कहना है कि यदि ठेकेदार समय पर काम नहीं करता, तो उसे समय बढ़ा दिया जाता है। हालांकि, यह व्यवस्था विभाग में अतिरिक्त पेपरवर्क और वर्कलोड बढ़ाती है, जिससे अन्य कार्य भी लेट हो जाते हैं और नए कामों में भी देरी होती है।

इस देरी से प्रभावित लोग, खासकर आवासीय और गैर आवासीय भवनों से जुड़े लोग, परेशानी का सामना कर रहे हैं। हमारा मानना है कि यदि अधिकारी चाहें तो ठेकेदार से काम समय पर पूरा करवा सकते हैं। इस मुद्दे पर संबंधित विभाग के मंत्री को गंभीरता से सोचना चाहिए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए, ताकि जनता का हित सुनिश्चित हो सके।

“4 महीने में पूरा होने वाला काम 34 दिन में कैसे होगा? PWD ठेकेदार की देरी पर उठे सवाल”

न्यूज़ हब इनसाइट की ओर से यह खबर जनता के अधिकार की रक्षा के लिए उठाई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *