बिलासपुर: चुनाव आयोग की घोषणा के साथ आदर्श आचरण संहिता लागू, कलेक्टर-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर: आयोग द्वारा नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकार अवनीश शरण ने इस संबंध में अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में आदर्श आचरण संहिता के पालन और इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की योजना बनाई गई।

कलेक्टर शरण ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 को आयोजित होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20, और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे। नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से नगरीय निकाय और 27 जनवरी से पंचायत चुनावों के लिए शुरू होगी। उन्होंने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध बैनर और पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी शासकीय कर्मचारी को बिना अनुमति अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी निष्पक्षता बनाए रखें और इसका प्रदर्शन भी करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन समन्वय के साथ कार्य करेंगे। आपराधिक तत्वों पर नजर रखने और अवैध गतिविधियों जैसे नकदी, शराब, और अन्य सामग्रियों के वितरण पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी। पुराने चुनावी अपराधों की समीक्षा करने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण से लेकर प्रचार सामग्री हटाने और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *