बिलासपुर: पुलिस ने होटल ईस्ट पार्क के कमरा नँबर 405 से विवादित ठेकेदार पारुल राय को उसके साथियों के साथ किया गिरफ्तार

जुआ खेलते पकड़ाया 38 वर्षीय विवादित ठेकेदार पारुल राय

सिविल थाने में मुँह छिपाते दिखा विवादित ठेकेदार पारुल राय, देखिए VIDEO

 होटल ईस्ट पार्क के कमरा नँबर 405 में चल रही थी अवैध गतिविधि

बिलासपुर। रविवार की रात सिविल लाइन पुलिस ने बिलासपुर के प्रतिष्ठित होटल ईस्ट पार्क में छापामार कार्रवाई करते हुए जुए की महफ़िल को भंग कर 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को लंबे समय से होटल के कमरा नंबर 405 में जुए की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय साभाद्र और सिविल लाइन थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और जुआरियों को हारजीत का दांव लगाते हुए पकड़ा।

जुआरियों के पास से 3.5 लाख रुपये जब्त
पुलिस ने मौके से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डी और अन्य सामग्रियां बरामद की। होटल के मैनेजर और संचालक ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कानून का पालन करते हुए सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया। बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

 

कैमरे से बचने की कोशिश, नामचीन लोग पकड़े गए
गिरफ्तार जुआरियों में बिलासपुर के कई प्रमुख लोग शामिल हैं, जिन्होंने चेहरा छिपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की कार्रवाई कैमरे में कैद हो गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम और पते

तेजश्वर वर्मा (41), अशोक नगर, सरकंडा
किशोर कुमार (57), चकरभाठा, रायपुर रोड
रमेश अग्रवाल (68), साकेत अपार्टमेंट, अग्रेसन चौक
सुनील कुमार (57), चाटीडीह, सरकंडा
पारूल राय (38), 27 खोली, सिविल लाइन
हरवंश लाल (74), दयालबंद, बिलासपुर
शारदा मिश्रा (60), मंगला चौक
याशीर इकबाल (50), परिजात हाइट, सिविल लाइन
केशव प्रसाद लहरे (50), रामालाइफ, सकरी
प्रशांत नारंग (43), 27 खोली, सिविल लाइन
राजेंद्र कुमार (65), शुभम विहार, सिविल लाइन

टोकन से होता था जुए का खेल

पुलिस ने बताया कि होटल में टोकन के जरिये जुए का खेल संचालित होता था। पकड़े गए आरोपियों ने होटल में कई बार जुए की महफिल सजाई थी।

इस कार्रवाई के बाद शहर में होटल संचालकों और नामचीन लोगों के बीच खलबली मच गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *