बिलासपुर: एक्शन मूड में कलेक्टर अवनीश शरण, बिचौलियों से 1112 कट्टी धान जब्त, 14 लाख की कार्रवाई

 

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में बिचौलियों और दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व और खाद्य विभाग की टीमों ने एक साथ आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर 1112 कट्टी (445.8 क्विंटल) धान जब्त किया। जब्त धान की कुल कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है। यह धान सोसाइटियों में खपाने के उद्देश्य से अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।

कार्रवाई का विवरण:

  • चकरभाठा: जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स के गोदाम से 370 बोरी (148 क्विंटल) धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
  • सीपत: फुटकर व्यापारी इंद्र वर्मा की माँ प्रॉविजन स्टोर्स से 73 कट्टी और श्री शिवगोपाल साहू के प्रतिष्ठान से 69 कट्टी (कुल 142 कट्टी, 56.80 क्विंटल) धान जब्त।
  • सुरेश धान भंडार, चकरभाठा: 150 बोरी (60 क्विंटल) धान जब्त।
  • ग्राम गोबरिपाट, तहसील कोटा: सत्यप्रकाश दुबे की फर्म से 450 कट्टी (180 क्विंटल) धान जब्त। मौके पर कोई वैध मंडी शुल्क रसीद या स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं था। मंडी शुल्क में 5 गुना चार्ज लगाने हेतु पंचनामा तैयार किया गया।

कलेक्टर के निर्देश:

कलेक्टर ने जब्त धान पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि इसे सरकारी केंद्रों पर बेचा न जा सके। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खाद्य और मंडी विभाग की इस कार्रवाई ने अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसी गतिविधियों पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    चित्रगुप्त चौक पर गूंजा स्वागत, श्रीकांत वर्मा की विरासत और राष्ट्रसेवा का संदेश

    डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव बोले—श्रीकांत वर्मा से बिलासपुर की पहचान को मिला विस्तार शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा का कायस्थ समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन बिलासपुर। शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा के बिलासपुर आगमन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में चित्रगुप्त चौक में कायस्थ समाज द्वारा पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक वर्मा का आत्मीय एवं गरिमापूर्ण अभिनंदन किया गया। चित्रगुप्त चौक पहुंचने पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने भगवान चित्रगुप्त…

    Continue reading
    SP के सख्त एक्शन के भरोसे पर व्यापारियों ने टाला ‘बिलासपुर बंद’, 23 सितंबर को खुले रहेंगे बाजार

    भारत बैग हाउस प्रकरण में CAIT की दो टूक—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त, आश्वासन के बाद वापस लिया बंद का आह्वान बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। तेलीपारा स्थित ‘भारत बैग हाउस’ में कथित जबरन वसूली, मारपीट और धमकी की घटना के विरोध में 23 सितंबर को प्रस्तावित दो घंटे के ‘बिलासपुर बंद’ को व्यापारियों ने वापस ले लिया है। पुलिस अधीक्षक के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *