बिलासपुर: राजभाषा पखवाड़ा-2024 अंतर्गत श्रद्धा महिला मंडल हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, विजयी पुरस्कृत हुए

बिलासपुर: राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत 18 सितंबर को एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में  एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा-श्रीमती पूनम मिश्रा और उपाध्यक्षा-श्रीमती संगीता कापरी मार्गदर्शिकाएं-श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती हसीना कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई ।

इस प्रतियोगिता में श्रद्धा महिला मंडल की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

बहुसंख्य प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर श्रीमती दिपिका साहू, दूसरे स्थान पर श्रीमती चंपा यादव और तीसरे स्थान पर डॉ आशा रॉय रही। श्रद्धा मंडल अध्यक्षा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया।इस निबंध प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागी श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती अन्नापूर्ण ठाकुर, श्रीमती नीलम पांडे, श्रीमती मोना जॉली, डॉ स्मिता निगम, श्रीमती किरण उपाध्याय और श्रीमती सुनीता कुमारी श्रीवास्तव थी।

निर्णायक की भूमिका में  डॉ.सानिश चंद्र और पीयूष मिश्र थे। इस कार्यक्रम में महिलामंडल की पूरी कमेटी की सदस्या भी मौजूद रही। “हिंदी सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है” के संदेश को सार्थक करते हुए यह कार्यक्रम उत्साह और उत्सव माहौल में मनाया गया।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *