बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्ग-विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी, देखें स्टॉपेज, टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

बिलासपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को रायपुर (दुर्ग)-विशाखापट्टनम वंदे भारत उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी । 16 सितंबर को यह ट्रेन उदद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी । 20 सितंबर से ट्रेन नं. 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी । उक्त जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस नोट जारी करके दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। जिसका नियमित समय-सारणी इस प्रकार है।

20829 दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस  

स्टेशन

20830 विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
…. 05.45 दुर्ग 22.50 ….
06.13 06.18 रायपुर 22.19 22.24
06.53 06.55 महासमुंद 21.00 21.02
07.28 07.30 खरियार रोड़ 20.20 20.22
08.13 08.15 कांटाबांजी 19.35 19.37
08.43 08.45 टिटलागढ़ 19.05 19.10
08.55 08.57 केसींगा 18.50 18.52
11.00 11.02 रायगड़ा 17.13 17.15
12.35 12.37 विजयनगरम 15.33 15.35
13.45 …. विशाखापट्टनम …. 14.50

 

रेलवे अधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को यह ट्रेन उदघाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी इसके पश्चात यह अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।

रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम  वंदे भारत उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस
क्रं.सं. स्टेशन आगमन प्रस्थान
1 रायपुर 16.15

(16.09.2024)

2 महासमुंद 16.45 16.50
3 खरियार रोड़ 17.30 17.35
4 कांटाबांजी 18.05 18.15
5 टिटलागढ़ 18.50 19.05
6 केसींगा 19.20 19.25
7 रायगड़ा 21.00 21.10
8 विशाखपट्टणम 00.20

(17.09.2024)

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *