बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिलासपुर की होनहार बाल नृत्यांगना प्राख्या खण्डेलवाल ने दी अद्भुत प्रस्तुति, नृत्य ने सबका मन मोहा

बिलासपुर: 26 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था  इस्कॉन के द्वारा  तिफरा स्थित  निजी होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें ऑडिशन से सलेक्ट हुए लगभग छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इसमें बिलासपुर की नन्हीं कथक नृत्यांगना प्राख्या खंडेलवाल ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया एवं खूब तालियाँ बटोरी.

प्राख्या अपनी  गुरु माँ वासंती वैष्णव  के मार्गदर्शन एवं अपनी कड़ी मेहनत के फलस्वरुप महज 11  वर्ष की उम्र में ही अनेक राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जिला एवं राज्य को गौरवान्वित कर चुकी हैं. प्राख्या, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खण्डेलवाल एवं गायिका मयूरी खण्डेलवाल की बड़ी पुत्री हैं.  

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *