
बिलासपुर: परिवर्तन – एक आशा की किरण और न्यू जनरेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम न्यू जनरेशन शो रूम में आयोजित किया गया। आयोजक प्रीति ठक्कर और किरण पाठक ने बताया कि सभी महिलाएं राधा-कृष्ण के वेशभूषा में परंपरागत श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए आईं। सभी महिलाओं ने मनोरंजक खेल, रैंप वॉक, और हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ डांडिया भी किया। वहां पहुंची सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
न्यू जनरेशन की ओर से सभी महिलाओं के लिए कुछ गेम रखे गए थे, जिनमें विजेता ममता अग्रवाल रही। एक लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें सुनीता सिंह और कस्तूरी भानुशाली ने बाजी मारी। सभी महिलाओं को गिफ्ट और शॉपिंग वाउचर दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यू जनरेशन बिलासपुर के सीईओ मिस्टर विशाल मानकानी, मिस्टर जय चंदानी, प्रतिमा डे, अंजली दुबे, जयंती थवाईत, बिनया ठक्कर, काजल नथानी और अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
प्रीति ठक्कर और किरण पाठक ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और वहां उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।