बिलासपुर: गतौरा और जयरामनगर के मध्य लुटेरे थे सक्रिय, रिपोर्ट दर्ज होने बाद एक्शन में आई बिलासपुर पुलिस

बिलासपुर: आज जिस मामले का जिक्र करने वाले हैं. उसको पढ़ने के बाद कोई भी चिंतित हो सकता है; क्योंकि वर्तमान में ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि क्राइम को अंजाम देने वाला या देने वाले बिना किसी से डरे घटना को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा नहीं है कि पुलिस इनको पकड़ नहीं रही है. बावजूद इसके इस तरह के बदमाशों में पुलिस का कोई डर नजर नहीं आता. अगर आता तो इस तरह की घटना नहीं होती. 

अगर आज की घटना की बात करें तो पुलिस के अनुसार,  अमृत लाल सोनवानी, संतोष कुमार सोनवानी एवं राकेश कुमार केंवट जो वाहन चालक का काम करते है प्रतिदिन अपने वाहन से डस्ट लेकर परिवहन करते हैं. रोज की तरह तीनों के द्वारा  12 अगस्त को भी अपने वाहन से डस्ट परिवहन किया जा रहा था. ग्राम गतौरा औरा जयरामनगर के मध्य अज्ञात आरोपियों के द्वारा तीन अलग-अलग जगह में रूपये, नकदी एवं मोबाइल को चाकू दिखाकर इनसे लूट लिया गया . इनकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया और जांच की जा रही थी।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ स्थानीय लड़कों द्वारा इस प्रकार की घटना कारित की जा रही है. उक्त जानकारी के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया गया और उन्होंने पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये.

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपियों के पास से से घटना में प्रयुक्त तीन नग चाकू, लोहे की राड एवं कुल नकदी रकम 4600 रूपये बरामद हुए. फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

 

नाम आरोपी –
1 शंकर रत्नाकर पिता परदेशी उम्र 20 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
2. अनिकेत बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
3 विवेक बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 22 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
 4 अतुल बर्मन पिता राजकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
5. रंजित सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
6. श्याम बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 21 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
7. सोनू बर्मन पिता रामकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
8 रहिमन गोयल पिता बाबूलाल गोयल उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
9. अक्की उर्फ नितीश बर्मन पिता काशी बर्मन उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
10. विधि से संघर्षरत बालक

इस न्यूज़  को पढ़ने से समझ में आ गया होगा कि इस तरह के बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है, तभी तो ये मस्तुरी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे और इस बात से मस्तुरी पुलिस अनभिज्ञ रही, जो कि चिंता का विषय है. 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *