बिलासपुर: पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा- सही तरीक़े से हो परिसीमन

शैलेश ने कहा-वार्डों के परिसीमन में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, जनसंख्या और भौगोलिक अनुपात में 70 वार्डो का परिसीमन किया जाए

बिलासपुर। दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर अब बिलासपुर नगर निगम में राजनीति शुरू हो गई है। नगर निगम के 70 वार्डों में परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है । दावा आपत्ति के बाद नए सिरे से वार्ड का विभाजन कर दिया जाएगा। परिसीमन में राजनीतिक हस्तक्षेप किए जाने का आरोप कांग्रेस लगा रही है। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आज जिलाधीश को पत्र लिखकर कहा है कि दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्ड में जो परिसीमन किया जा रहा है, उसमें कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि बड़े भाजपा नेताओं के दबाव पर कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में मनमाने तरीक़े से परिसीमन किया जा रहा है और कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक का कहना है कि वार्ड का परिसीमन भौगोलिक और मतदाताओं की जनसंख्या के अनुपात में होना चाहिए और परिसीमन में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप भी नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर को पत्र लिखकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भौगोलिक और जनसंख्या के आधार पर वार्डन का परिसीमन किए जाने की मांग की है। 

पांडे का कहना है कि बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्ड में शहर में 38 वार्डों आते हैं । इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम में बिल्हा , तखतपुर, मस्तूरी तथा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड आते हैं। बिलासपुर जिले में भाजपा के विधायकों के दबाव पर वार्डो का परिसीमन की शिकायत मिली है। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में परिसीमन में गड़बड़ी की जा रही है जनसंख्या तथा भौगोलिक अनुपात में वार्ड को काटा जाना है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदेश शासन के मंत्री तथा भाजपा विधायक के हस्तक्षेप ही बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डो का परिसीमन किया जा रहा है। परिसीमन में विसंगति की शिकायत मिल रही है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में बेलतरा क्षेत्र तथा सरकंडा के 17 वार्ड शामिल हैं।वहीं, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में सकरी, उसलापुर, घुरू, अमेरी के वार्ड शामिल हैं। वहीं, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में रेलवे के उस पार लोको कॉलोनी, झोपड़ा पारा, नयापारा, सिरगिटटी , तिफरा, गणेश नगर तथा बिल्हा के वार्ड आते हैं और भाजपा विधायकों के दबाव पर अधिकारी कर्मचारी वार्डो का परिसीमन कर रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। पूर्व विधायक पांडे ने कलेक्टर से शुद्ध परिसीमन की मांग रखी है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *