बिलासपुर: सत्ताधारी नेताओं के दबाव में किया गया बिलासपुर का परिसीमन- शैलेश

बिना जरूरत के परिसीमन करना सिर्फ़ शहर की जनता को परेशान करना है – शैलेश पांडेय

जनसंख्या संतुलन और शासन के निर्देश का पालन नहीं हुआ है— शैलेश

बिलासपुर नगर निगम का परिसीमन 2019 में शासन द्वारा करवाया गया था वो भी इसलिए; क्योंकि नगर निगम की नयी सीमा बनी थी जिसमें  कि 18 नये निकायों को जोड़ा गया था नगर निगम में।15 ग्रामीण निकायों को और 3 नगरी निकायों को जोड़ा गया था इसलिए नगर निगम की जनसंख्या B श्रेणी की बनानी थी, जो कि बिलासपुर की जनता की बहुत दिनों से माँग चल रही थी और नये जोड़े गये निकायों को शहर जैसी सुविधा मिल सके। उक्त बातें मीडिया से पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कही.

शैलेश पांडे ने कहा कि एक बार परिसीमन हो चुका है पाँच साल पहले, अब परिसीमन की जरूरत नहीं थी; क्योंकि वार्ड की जनता को फिर से सीमा विभाजन और नये पार्षद और नया वार्ड के लिए परेशानी होगी और उनकी रोज़ की ज़रूरतों के लिए फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बीजेपी के नेताओं और मंत्री की शह पर दबाव बनाकर वार्डों को बीजेपी को लाभ पहुँचाने के लिए नया परिसीमन किया जा रहा है और वार्डो को बिखेर दिया गया है।जनसंख्या का भी संतुलन नहीं देखा गया है बस काट के फ़ेक दिया गया है जो कि ग़लत है।

 पांडे ने कहा कि आज कांग्रेस की परिसीमन कमेटी ने नये परिसीमन को लेकर और शहर की जनता को जो परेशानी आनेवाली है उस पर विचार किया और सभी पहलुओं को समझा। बीजेपी ने आने वाले निगम चुनाव को देखते हुए लाभ की दृष्टि से परिसीमन करवाया है जिससे वार्डो का संतुलन बिगड़ गया है और विशेष रूप से जो कांग्रेस के वार्ड थे उनको उजाड़ दिया गया है।कांग्रेस अपनी रणनीति बना रही है और आनेवाले समय में इसका जवाब देगी। जनता को जो परेशानी आएगी उस के लिए कांग्रेस मज़बूत लड़ाई लड़ेगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading
    ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

      पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *