लायंस क्लब बिलासपुर शक्ति ने पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाया जागरूकता अभियान

बिलासपुर: आज 29 जून को, लायंस क्लब बिलासपुर शक्ति द्वारा ,डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट- पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत क्लब द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों को कपड़े के थैले व नीम, तुलसी, पीपल आदि के पौधे वितरित किए गए। क्लब के द्वारा सभी को पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए कपड़े के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ पर्यावरण को संरक्षित करने एवं पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने के उदेश्य के साथ पौधों का वितरण किया गया औऱ उन्हें रोपित करने के साथ -साथ उनकी अच्छी तरह देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ला अनीता दीवान, सचिव ला रोशनी दीक्षित, कोषाध्यक्ष ला बिद्युत मण्डल, क्लब फाउंडर ला अरविन्द वर्मा, द्वितीय उपाध्यक्ष ला वी श्रद्धा राव, ला आरती मण्डल, ला अक्षत तिवारी, अन्य सदस्य एवं श्री वी विजय राव भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *