बिलासपुर: 2 वर्ष के भीतर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 22 स्थानों से इस शख्स ने की लगभग 25 लाख की चोरी, गिरफ्तार

बिलासपुर: म.प्र. व छ.ग. के 22 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मध्यप्रदेश निवासी आरोपी रामचंद्र पिता भारत सिंह राठौर( 27) को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

उक्त जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तिफरा निवासी प्रार्थी दीपक कुमार कुर्रे की चोरी की रिपोर्ट पर चोरी हुए नकदी दस हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवरात व बाइक (स्पेलण्डर क्रमांक सी.जी.-10/ए ए 0654) के साथ इसको अंजाम देने वाले की पतासाजी की जा रही थी, तभी तिफरा वासियों द्वारा चोरी के संदेह पर रामचंद्र राठौर को थाना लाकर पेश करने पर संदेही से पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब दे रहा था. सिरगिट्टी के आरक्षक केशव मार्को के पास कोटा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का cctv footage पूर्व से था जो शक होने पर आरोपी के चेहरे से मिलान करने व पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने जिला बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र समेत रतनपुर, कोटा, मस्तूरी, बेलगहना जिला मुंगेली के लोरमी, जरहागांव जिला रायगढ तथा जिला सक्ति सहित मध्यप्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला जिलों में कुल 22 जगहों पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया. चोरी की सम्पत्ति को शेखर सोनी के पास गोल बाजार आकर बेचना बताया. पुलिस आरोपी द्वारा बताए सभी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर रही है फिर भी आरोपी के अनुसार, 22 से 25 लाख की चोरी उनके द्वारा 2 वर्ष के भीतर की गई है. प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है. पुलिस प्रकरण के अन्य आरोपियों व खरीददारों की पतासाजी कर रही है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *