बिलासपुर: व्हाट्सएप के माध्यम से रिटायर्ड तहसीलदार को डरा-धमका कर 11 लाख रुपए की ठगी करने वालों को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

 फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग

आरोपियों के द्वारा सेक्सटॉर्शन, आर्मी का ऑफिसर बनकर एवं जीजा/रिश्तेदार बनकर लोगों को कॉल कर करते थे ऑनलाईन ठगी।

बिलासपुर: प्रार्थी शंकर पाटले निवासी थाना-कोनी जिला बिलासपुर को  इस वर्ष 8 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर व डरा धमका कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सायबर ठग के द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 10,94,500/- रुपये की ठगी कर धोखाधड़ी किया गया। लिखित शिकायत पर कोनी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर पोर्टल, संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व टेक इंट के माध्यम से प्राप्त किया गया. पुलिस की टीम द्वारा 1 सप्ताह तक राजस्थान में रहकर आरोपियों का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई, जो आरोपीगण (01) तारिफ (02) मो. शमीम (03) अमजद खान निवासी दोलाबास, थाना कामां जिला डीग (राजस्थान) की ऑनलाइन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई. स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई. आरोपियों से ठगी में उपयोग आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते जब्त किए गए . गिरफ्तार आरोपियां से घटना में प्रयुक्त 04 नग एण्ड्रायड फोन के सिम कार्ड भी जब्त किए गए. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 383, 34, 201 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

गिरफ्तार आरोपी :-
(01) तारिफ पिता दीन मोहम्मद उर्फ दीनू उम्र 25 वर्ष निवासी हजारीबास,
थाना कामां जिला डीग (राजस्थान)
(02) मो. शमीम पिता अब्दुल रशीद उम्र 21 वर्ष निवासी हजारीबास, थाना
कामां जिला डीग (राजस्थान)
(03) अमजद खान पिता शरीफ खान उम्र 32 वर्ष निवासी दोलाबास, थाना
कामां जिला डीग (राजस्थान)

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading
    ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

      पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *