रायपुर: सोशल एंड आरटीआई एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर से की मांग, कहा- निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर मचाई गयी लूट को वसूल कर पालकों को उनका पैसा वापस दिलाएं

रायपुर: सोशल एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला ने रायपुर के जिलाधीश से मांग की है कि वे भी मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्टर की तर्ज़ पर निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर डाली जा लूट पर अंकुश लगा कर स्कूलों से वसूली करके पालकों को उनका पैसा वापस दिलाएं।

ज्ञात हो कि जबलपुर के कलेक्टर ने निजी विद्यालय अधिनियम 2017 के तहत 11 स्कूलों पर कार्यवाही कर 240 करोड़ की वसूली का खेल उजागर किया है।11 स्कूल संचालकों सहित 51 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई है।

कुणाल शुक्ला ने रायपुर कलेक्टर से मांग की है कि वे छत्तीसगढ़ अशासकीय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के तहत निजी स्कूलों में फीस समिति का गठन एवं फीस निर्धारण एवं अन्य का प्रावधान किया है,इसके तहत निजी स्कूलों द्वारा मचाई गयी लूट पर कार्यवाही करें नहीं तो वे इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएंगे।

 

  • Related Posts

    रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

    रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

    Continue reading
    साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

    रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *