बिलासपुर: बुलडोजर परेड के बहाने भाजपा ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का दिया संकेत- विजय

बिलासपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति को लेकर चिंता जाहिर किया है। प्रेस नोट जारी कर विजय ने बताया कि उत्तरप्रदेश मंत्री के बिलासपुर आगमन पर बुलडोडर परेड कराया गया। इस बहाने जनता में दहशत फैलाने का काम किया गया है। बुलडोजर परेड के बहाने भाजपा ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का संकेत भी दिया है। सवाल उठता है कि आखिर किस गरीब का घर भाजपा उजाड़ना चाहती है। जानकारी देते चलें कि सवा दस बजे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आगमन के पहले बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में बुलडोजर परेड किया गया। ना तो स्वतंत्रता दिवस का मौका था और ना ही 26 जनवरी का ही अवसर था। बावजूद इसके बुलडोजर परेड कराया गया। लोगों में दहशत फैलाने का काम भाजपा ने किया है। परेड के साथ गरीब और आम जनमानस में दहशत का वातावरण तैयार किया गया है। विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ अमन पसंद राज्य है। यहां के लोग ना केवल भोले भाले बल्कि अतिथियों के सम्मान में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। लेकिन भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वागत में बुलडो़जर परेड कर दहशत का संदेश दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस बात को जनता किसी भी सूरत में सहन नहीं कनरे वाली है। केशरवानी ने कहा कि गांव गरीब की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं ने बुलजोडर परेड के साथ अपना असली चेहरा भी दिखा दिया है। लोकतंत्र में आज तक ऐसा गंदा खेल कहीं नही खेला गया। अब इस रिजल्ट भी भाजपा देखने को तैयार रहे। विजय ने दुहराया कि चार महीनों में ही प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब लोकसभा में जनता देने को तैयार है। 

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *