बिलासपुर: भाजपा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप…सभापति गौरहा की जिला निर्वाचन आयोग से शिकायत…कहा..तत्काल करें कार्रवाई

बिलासपुर—जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। सभापति ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत कर भाजपा और पार्टी प्रत्याशी पर कठोर करवाई की मांग की है। गौरहा ने कहा कि यह जानते हुए भी कि इस समय जिला समेत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके बिना अनुमति चालिस बुलडोजर की ना केवल रैली निकाली गयी। बल्कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जिया उडाई गयी है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

जानकारी देते चलें कि सुबह करीब सवा दस बजे उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व भाजपा नेताओं ने बुलडोजर रैली निकाली। रैली बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा की मुख्य सड़कों से होकर बहतराई स्थित स्टेडियम पहुंची। इस दौरान बुलडोजर पर सवार भाजपा नेताओं ने झण्डा लहराकर पार्टी के शीर्ष नेताओं का जयघोष किया।

अंकित ने जिला निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत में बताया कि बुलडोजर परेड की अनुमति नहीं ली गयी है। मतलब साफ है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इस दौरान ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ भी किया गया। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हुई है। जनता में दहशत का वातावरण बन गया।

अंकित ने जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा भाजपा और प्रत्याशी के खिलाफ सक्त कार्रवाई करें। कांग्रेस नेता ने दो दिनों का अल्टीमेटम भी दिया साथ ही प्रेक्षकों से शिकायत की बात भी कही है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *