बिलासपुर: मिस्टिंग मशीन से यात्रियों को मिल रही है भीषण गर्मी में भी शीतल वातावरण

बिलासपुर: मंडल रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों को मौसम के अनुकूल बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है | इसी संदर्भ में गर्मी के दिनों में स्टेशनों के प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने तथा शीतल भरा वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 01 में लगे मिस्टिंग मशीन की सुविधा को टेस्टिंग के पश्चात् चालू कर दिया गया है। पूरे प्लेटफार्म को कवर करने हेतु हावड़ा एंड एफओबी के बाहर से नागपुर एंड एफओबी के बाहर तक प्लेटफार्म के दोनों तरफ पाइप लाइन बिछाई गई है, जिसके फव्वारे से पूरे प्लेटफार्म का वातावरण शीतल हो गया है | इस मशीन से पानी के फुवारे निकलते हैं जो की प्लेटफार्म को चारों तरफ से ठंडा कर यात्रियों को शीतलता प्रदान करते हैं साथ ही बढ़ते तापमान को कम करने में भी मदद मिलेती है ।

       इस सुविधा की उपलब्धता से यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत तो मिल ही रही है साथ ही उन्हें गर्मी के दिनों में भी शीतल भरा वातावरण का अहसास हो रहा है । इसके शुरू होने से बिलासपुर स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म में सुकून भरी राहत प्राप्त हो रही है । यात्रियों के ट्रेन से उतरते ही पानी की फुहारों से वातावरण के साथ ही उनका मिजाज भी कूल-कूल हो रहा है | यात्रियों द्वारा इसकी प्रशंसा भी की जा रही है|

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *