बिलासपुर: नामांकन के तीसरे दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल, 9 लोगों ने लिए नामांकन फार्म

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र निर्वाचन के लिए नामांकन के तीसरे दिन आज 6 उम्मीदवारों ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर अवनीश शरण के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 9 लोगों ने जमानत राशि जमा करके आज नाम निर्देशन पत्र लिया। आज नामांकन जमा करने वालों में  तोखनराम साहू भारतीय जनता पार्टी, देवेन्द्र सिंह यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस,  चन्द्र प्रदीप बाजपेयी इंडियन नेशनल कांग्रेस,  लक्ष्मण पाठक एकम सनातन भारत दल, अश्वनी कुमार रजक बहुजन समाज पार्टी एवं याशुतोष कुमार लहरे ने अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से नामांकन पत्र का एक-एक सेट जमा किया। रामनवमी अवकाश के कारण कल 17 अप्रैल को कार्यालय बंद रहेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए अब केवल दो दिन 18 एवं 19 अप्रैल ही शेष रह गए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानत राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वालों में विकास खाण्डेकर,  भागवत पात्रे,  अशवंत साहू, भुनेश्वर मार्काे,  शेखर बंजारे, केशव प्रसाद लोधी,  नवीन कुमार साहू,  दिलीप अग्रवाल एवं बसंत बंसल शामिल हैं। इस प्रकार अब तक बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 29 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *