बिलासपुर: डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी बने कोटा एसडीएम

दर्जनभर तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी को कोटा राजस्व अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है। फिलहाल वे मस्तुरी जनपद पंचायत में सीईओ के प्रभार में थे। कोटा के वर्तमानएसडीएम अमित सिन्हा को जिला मुख्यालय वापस बुला लिया गया है। तहसीलदारों के फेरबदल के तहत अब सुश्री शिल्पा भगत तहसीलदार सकरी को नजूल तहसीलदार बिलासपुर, अश्वनी कंवर तहसीलदार बिल्हा को तहसीलदार सकरी, लखेश्वर प्रसाद किरण तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बिल्हा, गरिमा ठाकुर नजूल तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार रतनपुर, अभिषेक राठौर तहसीलदार मस्तुरी को तहसीलदार बोदरी, प्रमोद कुमार पटेल तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तुरी, प्रकाशचंद साहू अतिरिक्त तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बेलतरा, कृष्णमूर्ति दीवान नायब तहसीलदार सीपत को नायब तहसीलदार बिल्हा, देशराम कुर्रे नायब तहसीलदार बिल्हा को नायब तहसीलदार सीपत, लीलाधर चन्द्रा नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार सकरी, श्रीमती श्रद्धासिंह नायब तहसीलदार रतनपुर को नायब तहसीलदार गनियारी तथा सुश्री प्रियंका कुशवाहा नायब तहसीलदार कोटा को नायब तहसीलदार रतनपुर को प्रभार सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से सभी को नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *