बिलासपुर: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 में शामिल होंगे मुख्य मंत्री

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल की सम्पादित पुस्तक का विमोचन

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्य मंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों एवं छात्र -छात्राओं में काफी खुशी और उत्साह है।

प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 मनाया जायेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्थित गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर सुबह 11.00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, गुरु घासीदास की प्रतिमा स्थल से शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रातः 11.45 पहुंचेगी। शोभायात्रा में प्रतिमा स्थल से सभागार तक पंथी नृत्य का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।

तत्पश्चात, रजत जयंती सभागार के मुख्य कक्ष में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय  एवं अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्य मंत्री  अरुण साव  तथा विशिष्ट अतिथि ए.टी.ई.क्यू. इंटरनेशनल के अध्यक्ष डाॅ. विलियम पेंटर होंगे। इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक” गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक” का विमोचन मुख्य मंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्य मंत्री विश्वविद्यालय स्थित गुरू घासीदास  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्य मंत्री एवं अन्य सभी विशिष्ट जन रजत जयंती सभागार को प्रस्थान करेंगे जहां सभागार के कक्ष संख्या 02 में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का उदघाटन करेंगे।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *