कलम-दवात की पूजा के साथ गूंजा चित्रगुप्त वंदन, बिलासपुर में कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान चित्रगुप्त जयंती

बिलासपुर। सागा लेआउट स्थित शुभम् विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को कायस्थ समाज ने श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त जयंती मनाई। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के साथ कलम-दवात का विशेष पूजन किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया।

पूजन-अर्चन के पश्चात ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक, संरक्षक एवं अध्यक्ष तथा पूर्व आईएसएस डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त सनातन चिंतन एवं धर्म के सर्वकालिक देवता हैं। वे केवल मानव मात्र के देवता नहीं, बल्कि चराचर जगत सहित संपूर्ण ब्रह्मांड के निर्लिप्त देवता हैं। उनकी पूजा और आराधना से मनुष्य के लौकिक एवं पारलौकिक दोनों जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने कहा कि कलम और दवात केवल लेखन के साधन नहीं, बल्कि ज्ञान, कर्म, न्याय और उत्तरदायित्व के प्रतीक हैं। भगवान चित्रगुप्त की आराधना हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में कायस्थ समाज के डॉ. शिव शरण श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, मनीष सक्सेना, मुकेश सक्सेना, मदन श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव, यथार्थ श्रीवास्तव, ऊषा श्रीवास्तव, करिश्मा श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव, शकुंतला पोगाटे एवं दिलीप मरकाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के सफल आयोजन के पश्चात ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के प्रशासनिक सदस्य डॉ. शिव शरण श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ ज्ञान, लेखन, कर्म और न्याय के प्रतीक कलम-दवात का पूजन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अरपा घाट पर छठ की आस्था का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं के स्वागत को प्रशासन अलर्ट; कलेक्टर-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    बिलासपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर बिलासपुर में तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। अरपा नदी के तट स्थित छठ घाट पर इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और आयोजन समिति ने कमर कस ली है। 13 से 16 नवंबर तक चलने वाले छठ महापर्व को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थाओं को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री जी, सहायक संचालक वर्षा शर्मा को तत्काल निलंबित कीजिए!

    1600 बच्चों से लेकर गलत प्रशिक्षण आदेश तक… शिक्षा विभाग में लापरवाही की हद! बिलासपुर। शिक्षा विभाग में लगातार सामने आ रहे विवादित मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सिर्फ एक आदेश की गलती या एक प्रशासनिक चूक का नहीं है। सवाल यह है कि यदि सरकारी आदेशों में इतनी बड़ी गड़बड़ियां हो रही हैं, तो जिम्मेदारी तय कौन करेगा? सहायक संचालक वर्षा शर्मा की भूमिका को लेकर सामने आए दो मामलों ने विभाग की कार्यप्रणाली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *