बिलासपुर: नगर निगम चुनाव में महापौर और पार्षद पद के कुल 11 उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन वापस ले लिए। महापौर पद के त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने चुनावी मैदान से खुद को अलग कर लिया है।
इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 15 से वेदराम यादव एवं विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 07 से मनोज पाठकर, वार्ड क्रमांक 03 से निरीता बघेल एवं विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति एवं सत्या रजक तथा वार्ड क्रमांक 10 से मोहम्मद युसुफ ने नामांकन वापस लिया है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशियों को उनके दलों के प्रतीक चिन्ह एवं स्वतंत्र प्रत्याशियों को आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं। चुनाव में बचे प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। मतदाताओं के समक्ष अब सीमित विकल्प होंगे, जिससे उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण हो जाएगी।
शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान
नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…
बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…