बिलासपुर: एसपी रजनेश सिंह जी! रामनारायण कोशले एवं राजू मानिकपुरी जैसे लोगों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले शातिरों को कब पकड़ेंगे?

बिलासपुर: सरकंडा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि आज 15 अगस्त को मुखबीर से सुचना मिली कि स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शुष्क दिवस में चिंगराजपारा में अलग-अलग स्थानों में रामनारायण कोसले एवम् राजू मानिकपुरी नामक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। जिस पर थाना सरकंडा से पृथक- पृथक टीम तैयार कर रेड कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताये अनुसार सूर्या चौक में आरोपी राजू मानिकपुरी के कब्जे से लगभग 2880/- कीमत की 30 पाव देसी शराब एवम् आरोपी रामनारायण कोसले के कब्जे से लगभग 9 हजार रुपए की 100 पाव देसी शराब बरामद हुई। जिसे विधिवत् पृथक पृथक जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी 
1. रामनारायण कोशले पिता स्व जंगल दास कोशले उम्र 50 वर्ष साकिन चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. राजू मानिकपुरी पिता शत्रुहन मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ. ग.)

यहां एक प्रश्न उठना लाज़मी है कि बिलासपुर पुलिस उन लोगों को क्यों नहीं पकड़ रही है जो इन जैसे आरोपियों तक नशे का सामान पहुंचाते हैं?

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *