बिलासपुर: बेवा महिला की जमीन हड़पने का षड्यंत्र करने वाले टुटपुंजिया जमीन दलाल नरेंद्र मोटवानी की ज़मानत हाई कोर्ट से खारिज, देखिए Video

  1. बिलासपुर: तोरवा की निवासी मीना गंगवानी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते टुटपुंजिया जमीन दलाल नरेंद्र मोटवानी, डुलाराम मोटवानी, महेंद्र मोटवानी और राजेन्द्र मोटवानी के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत तोरवा थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद खसरा नंबर 445 से जुड़ा है जो मीना गंगवानी के नाम पर दर्ज है। पीड़िता का आरोप है कि अमानवीय व्यवहार करने वाले नरेंद्र मोटवानी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से इस जमीन पर सीमांकन आदेश करवा लिया। आरोप यह भी है कि तहसीलदार कोर्ट में फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए आवेदन प्रस्तुत किया गया और एक अज्ञात महिला को मीना गंगवानी के रूप में खड़ा कर आदेश शीट में हस्ताक्षर भी करवाए गए।

इस गंभीर प्रकरण में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, 29 अप्रैल को बिलासपुर हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिससे अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना तेज हो गई है।

पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *