बिलासपुर: बिजली की समस्या को लेकर तिफरा ब्लॉक कांग्रेस का आंदोलन बना प्रदेश स्तरीय मुद्दा

सिरगिट्टी विद्युत कार्यालय में अघोषित बिजली कटौती, दर वृद्धि व स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अघोषित बिजली कटौती, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में सिरगिट्टी विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि प्रदेश में बिजली से संबंधित इन समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए 21 जून को तिफरा स्थित सी.एस.ई.बी. मुख्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन और मुख्य कार्यालय का घेराव कर मुख्य अभियंता को लालटेन भेंट किया था। इसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सहित लगभग 400 कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कमेटी ने 8 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में आंदोलन करने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा ने सिरगिट्टी सी.एस.ई.बी. कार्यालय का घेराव कर मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित बिजली आपूर्ति, बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर बंद करने की माँग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि प्रदेश में बिजली सरप्लस होने के बावजूद अन्य राज्यों को रोशन करने वाले राज्य में हफ्तों बत्ती गुल होना दिया तले अंधेरा के बराबर है। ऊपर से स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब मजदूर परिवारों से पाँच-दस हजार महीना बिल वसूला जा रहा है। इस आंदोलन में कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री नाजिम खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, पवन साहू, पार्षद रवि साहू, गोविंद यादव, जोन अध्यक्ष अरुण नाथानी, रमाकांत साहू, रामायण रजक, अजय मनहरे, रमेश साहू, संजीव पाल, सचिन भवानी, विकास साहू, अश्वनी राजपूत, सूरज राजपूत, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *