बिलासपुर: आदिवासी विभाग के विवादित अधिकारी सीएल जायसवाल की रिटायरमेंट पार्टी बड़े होटल में हुई चंदे के पैसे से, बना चर्चा का विषय

सीएल जायसवाल की रिटायर्डमेंट पार्टी सुर्खियों में

बिलासपुर: आदिवासी विभाग के एक बड़े अधिकारी मार्च में रिटायर हुए, लेकिन उनकी रिटायरमेंट पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जो सुर्खियों में है। स्वाभाविक रूप से एक रिटायरमेंट पार्टी आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन पारंपरिक तरीके से नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह पार्टी बड़े होटल में आयोजित की गई थी, और चंदा वसूलने का मामला भी सामने आया है।

सूत्र बताते हैं कि रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों से एकत्रित चंदे से हुआ। यह चंदा करीब 2 से 3 लाख रुपये के बीच वसूल हुआ।

कायदे से रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन संबंधित अधिकारी द्वारा दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी की जिम्मेदारी उस विवादित जूनियर अकाउंटेंट के पास थी, जो GPM में ट्रांसफर होने के बावजूद बिलासपुर में अपनी जड़ें जमाए हुए है और जो पहले भी विवादों में रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, चंदे की पूरी राशि इस जूनियर अकाउंटेंट के पास एकत्रित हुई. जिससे अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

 

बिलासपुर: आदिवासी विभाग का मामला

सुर्खियों में पवन शर्मा

जीपीएम में ट्रांसफर होने के बावजूद भी बिलासपुर में जमे हुए हैं लेखा अधिकारी पवन शर्मा, बात पहुंची आयुक्त पदुम सिंह एल्मा तक

  • Related Posts

    बिलासपुर में सेवा से संवरा मुक्तिधाम: अग्रवाल समाज ने डेढ़ करोड़ से किया कायाकल्प, शहर को दिया गरिमामयी अंतिम यात्रा स्थल

    बिलासपुर। सामाजिक सेवा और जनसहभागिता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अग्रवाल सेवा समिति द्वारा संचालित भारतीय नगर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को भव्य अवलोकन किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अग्रवाल समाज अध्यक्ष शिव अग्रवाल तथा सचिव सुनील सोंथलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई और नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

    Continue reading
    कथक के कलाधिराज पं. रामलाल बरेठ का राष्ट्रीय अभिनंदन, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ कथक घराने के लिए यह ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ प्रदान किए जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर में उल्लास और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया। इसी क्रम में अज्ञेय नगर स्थित प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) के कार्यालय में पंडित रामलाल बरेठ का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह में साहित्य, कला,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *