बिलासपुर में डॉ. अभिषेक वर्मा के आगमन की तैयारियों में शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे

20 सितंबर को होगा आगमन, श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व बाइक रैली का आयोजन

बिलासपुर। शिवसेना गठबंधन एवं चुनाव के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा के 20 सितंबर को बिलासपुर आगमन को लेकर शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोरों पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

शिवसेना महिला जिला अध्यक्ष रेवती यादव ने बताया कि डॉ. वर्मा का परिवार मूल रूप से बिलासपुर निवासी है। उनके पिता स्व. श्रीकांत वर्मा का जन्म यहीं 18 सितंबर 1931 को हुआ था। वे दो बार राज्यसभा सदस्य रहे, वहीं उनकी माता श्रीमती वीणा वर्मा संसद सदस्य रहीं और उन्होंने वृद्धा आश्रम, सामुदायिक भवन निर्माण और सड़कों के विकास जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए।

कार्यक्रम अनुसार, डॉ. अभिषेक वर्मा का आगमन 20 सितंबर की शाम 5 बजे गढ़ कलेवा के पास होगा, जहाँ उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे प्रमुख समाजसेवियों और श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। 21 सितंबर की सुबह वे पोस्ट ऑफिस चौक स्थित श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिवसैनिकों को संबोधित करेंगे और एक बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे रायपुर प्रस्थान करेंगे, जहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस और मुख्यमंत्री से भेंट निर्धारित है।

रेवती यादव ने कहा कि वर्मा जी के आगमन से शिवसैनिकों में गजब का उत्साह है और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

इसी क्रम में 18 सितंबर को श्रीकांत वर्मा की 94वीं जयंती पर प्रातः 10 बजे ट्रस्ट के सदस्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *