बिलासपुर : प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने बिलासपुर की जनता के दर्द को किया महसूस, कहा- पंद्रह दिनों में बिलासपुर को अपराध मुक्त बनाने की डींगे मारने वाले नेताजी, चुनाव जीतने के बाद केवल फेसबुक में ही Live नज़र आते हैं

“रट्टू तोता “जैसे सुशासन बोलने से सुशासन नहीं आ जाएगा, बिलासपुर में रोज़ अपराध बढ़ रहे है- शैलेश पांडेय

शरीफ, इज़्ज़तदार, महिलाएँ और बच्चियाँ घर से निकलते है तो चिंता होती है, अर्जुन भोजवानी जी और अन्य उदाहरण है

बिलासपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और आये दिन कहीं न कहीं मारपीट, चाकू बाज़ी और अनाचार की घटनाएँ सामने आ रही है. सोता हुआ शासन अपराधियों के हौसले बढ़ा रहा है. बिलासपुर में पिछले कुछ महीनों से अपराध जिस प्रकार से बढ़ रहा है, लगता है  शासन अपराधियों पर लगाम लगा पाने में  असहाय नजर आ रही है. उक्त बातें पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने मीडिया से कही.

शैलेश पांडे ने कहा कि पंद्रह दिनों में बिलासपुर को अपराध मुक्त बनाने की डींगे मारने वाले नेताजी, चुनाव जीत कर बस फेस बुक लाइव में ही नज़र आते हैं और बिलासपुर को बुरे हाल में छोड़ दिया है. कुछ दिनों पहले ही छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अनाचार जैसी शर्मनाक घटनाएँ हो चुकी है और चाकू बाज़ी का भी ग्राफ बहुत बढ़ गया है.

पांडे ने कहा कि अवैध नशे के सामान को रोज़ पुलिस पकड़ रही है, लेकिन नशे पर कोई नियंत्रण नहीं है. कहाँ से ये सब नशे का सामान बिलासपुर आ रहा है, जो बिलासपुर के युवाओं को नशे की तरफ़ ढकेल रहा है, इससे बिलासपुर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है.

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *