जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: एक ही दिन में 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर/जांजगीर, 20 मार्च 2026।भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) बिलासपुर ने जांजगीर जिले में आज एक के बाद एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई कर सनसनी फैला दी। दो अलग-अलग मामलों में कुल 43 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए 4 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई: नगर पंचायत नवागढ़ का लेखापाल गिरफ्तार एसीबी टीम ने नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह रिश्वत करीब 2,03,000 रुपए के बिल…

















