बिलासपुर: फर्जी डिग्री पर कर रहा था इलाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी कस रहा है शिकंजा, दर्ज हुआ हत्या का मामला बिलासपुर: अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में 2006 में हुई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांच में सामने आया है कि उनका इलाज करने वाला डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव फर्जी डिग्री के आधार पर अस्पताल में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को दमोह जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर बिलासपुर लाने की कार्रवाई की है। पुलिस जांच में स्पष्ट…
















