बिलासपुर नगर निगम में कबाड़ कांड: रेलिंग से लेकर पार्षद निधि का ऑटो तक गायब! प्रवेश कश्यप पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले– जांच नहीं हुई तो जोन कार्यालय में धरना, देखिए Video
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर का पानी टैंकर कबाड़ विवाद अब बड़े घोटाले का रूप लेता जा रहा है। जोन क्रमांक-2 के तत्कालीन जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप और पार्षद/एमआईसी सदस्य सीमा सिंह के बीच आरोप–प्रत्यारोप का सिलसिला इतना तीखा हो गया है कि अब निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रवेश कश्यप की सफाईन्यूज़ हब इनसाइट से बातचीत में प्रवेश कश्यप ने साफ कहा—“पानी टैंकर अभी भी पंप हाउस में सुरक्षित है। कबाड़ में बेचने का सवाल ही नहीं उठता। न सीमा सिंह से बात हुई,…

















