बिलासपुर निगम में कबाड़ विवाद तूल पकड़ता जा रहा — पूर्व जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप पर लगे नए आरोप

बिलासपुर निगम में दो तस्वीरें: अमित कुमार की पारदर्शिता बनाम प्रवेश कश्यप-सूर्यवंशी पर आरोपों की बौछार

बिलासपुर हित में निगम कमिश्नर अमित कुमार सक्रिय, वहीं, प्रवेश कश्यप और सूर्यवंशी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर का पानी टैंकर कबाड़ विवाद अब और गहराता जा रहा है। जोन क्रमांक-2 के तत्कालीन जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने जहाँ इस पूरे मामले को निराधार बताते हुए सफाई दी है, वहीं पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीमा सिंह और उनके पति संजय सिंह ने उन पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है।

न्यूज़ हब इनसाइट से बातचीत में कश्यप ने स्पष्ट कहा

“पानी टैंकर अभी भी पंप हाउस में सुरक्षित रखा हुआ है। इसे कबाड़ में बेचने का सवाल ही नहीं उठता। सीमा सिंह से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है, न ही इस विषय पर आयुक्त से चर्चा हुई। वे मुझ पर आरोप क्यों लगा रही हैं, यह समझ से परे है।”

कश्यप ने आगे यह भी संकेत दिए कि संभवतः संपदा अधिकारी के पास लंबित किसी फाइल को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह याद दिलाया कि उस दौरान उन्हें पदभार ग्रहण किए मात्र 10 दिन ही हुए थे।

लेकिन, सीमा सिंह के पति संजय सिंह ने कश्यप की सफाई को पूरी तरह खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा—

“मेरी कोई फाइल संपदा में लंबित नहीं है। सच तो यह है कि जेम पोर्टल से खरीदी गई जेसीबी मशीन को प्रवेश कश्यप ने संविदा कर्मचारी सूर्यवंशी के माध्यम से बेच दिया। यही नहीं, उन पर पैसा लेकर एक रसूखदार को जमीन पर कब्जा दिलाने का भी आरोप है। इस कारण असली जमीन मालिक न्याय के लिए जोन कार्यालय के चक्कर काट रहा है।”

इस तरह पानी टैंकर कबाड़ विवाद अब जेसीबी बिक्री और जमीन कब्जा प्रकरण से भी जुड़ गया है। आरोप–प्रत्यारोप के इस सिलसिले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *