बिलासपुर : छुटभैय्या नेता अनिल राठौर शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी, गिरफ्तार

नशे में चूर आड़े-तिरछे नेताओं को भी किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा – पुलिस

बिलासपुर की सड़कों पर शनिवार रात जो कुछ हुआ, उसने यह साफ कर दिया कि कानून के सामने छुटभैय्या नेता की दाल अब उतनी आसानी से गलने वाली नहीं है। छुटभैय्या नेता अनिल राठौर, जो शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे, जब ट्रैफिक चेकिंग में पकड़े गए तो उन्होंने वही रास्ता अपनाया जो अक्सर छुटभैय्या नेता लोग अपनाते हैं— हवा-हवाई बात करना।

लेकिन इस बार कहानी उलटी निकली। पुलिस ने न केवल उनकी हवा-हवाई बात को दरकिनार किया बल्कि नियमों को लागू करते हुए उन्हें हवालात की हवा भी खिलाई। उनके साथी प्रतीक तिवारी का रवैया भी हवा-हवाई वाला था, पर नतीजा वही हुआ—लॉकअप।

यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ एक ट्रैफिक चेकिंग की कार्रवाई नहीं, बल्कि एक संदेश है। एसएसपी रजनेश सिंह की सख्त निगरानी में चल रही रात की चेकिंग अब “हवा-हवाई नेताओं” को भी बख्शने के मूड में नहीं है।

दरअसल, यह वही बिलासपुर है जहाँ वर्षों तकहवा-हवाई नेता ट्रैफिक पुलिस को ठेंगा दिखाकर निकल जाया करते थे। लेकिन अब परिस्थितियाँ बदल रही हैं। पुलिस ने यह साफ कर दिया कि चाहे कोई भी आड़े तिरछे नेता—नशे में गाड़ी चलाने वालों और कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *