सेवा ही संकल्प है: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक चिकित्सा पहुँचा रहे अनिल टाह
बिलासपुर। श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिंगराजपारा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 25 जनवरी को आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा व्यापक स्वरूप देखने को मिला, जिसने हजारों जरूरतमंदों को राहत दी। शिविर में 26 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ विभिन्न फैकल्टी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। नेत्र, दंत, हड्डी, सामान्य चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी…
















