बिलासपुर: राजस्व अधिकारी शशिभूषण सोनी एवं शेष नारायण जायसवाल की तरह तहसीलदार अतुल वैष्णव ने भी किया पद का दुरूपयोग

अतुल वैष्णव की मनमानी चरम पर, बिना सीमांकन करवाए तोड़ दिया संतु काछी का घर

अतुल ने पद का दुरुपयोग करते हुए 40 वर्षों से रह रहे एक परिवार के घर को तोड़ा

विष्णु देव् साय सरकार में भी अतुल वैष्णव जैसे राजस्व अधिकारियों की मनमानी जारी

बिलासपुर: जैसे कि हमारे पाठकों को मालूम है कि न्यूज़ हब इनसाइट(NHI) न्यूज़ पोर्टल जनता की आवाज अधिकारको प्रमाण के साथ मजबूती से उठाता है और साथ ही  भ्रष्ट अधिकारियों को भी बेनकाब करता है. आज के अंक में भी हम  राजस्व अधिकारियों की मनमानी को  उजागर करेंगे ताकि भोली भाली जनता के साथ खेला जा रहा खेल पब्लिक के बीच में आए .
मिली जानकारी के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 202404072500029 में 12. अप्रेल 2024 को बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव के द्वारा ग्राम मंगला में नीलेश रजक की शिकायत पर संतु काछी के विरुद्ध एक बेदखली का आदेश जारी किया गया जो कि नियम विरुद्ध है.
राजस्व की जानकारी रखने वाले एक अधिवक्ता ने बताया कि उक्त प्रकरण 13 अप्रैल 2024 को रजिस्टर्ड हुआ है, तो फिर एक दिन पहले 12 अप्रैल 2024 को तहसीलदार बिलासपुर ने आदेश कैसे कर दिया ? उन्होंने बताया कि अभी कुछ समय पहले बिलासपुर हाईकोर्ट ने डायवर्सन मामले में उन सभी प्रकरणों की कार्यवाही को अवैध माना था, जो कि ऑनलाइन दर्ज नहीं है; क्योंकि ऐसा एक आदेश शासन ने अक्टूबर 2020 में जारी किया था.
मामला रजिस्टर्ड आदेश के बाद 
तहसीलदार का आदेश 
मनीषा सिंह का मामला
विशेषज्ञ ने न्यूज़ हब इनसाइट को बताया कि प्रकरण का आदेश कब हुआ, इस संबंध में जिस व्यक्ति का घर तोड़ा गया और सामान को रोड पर फेंक दिया गया, उसे किसी प्रकार का कोई जानकारी नहीं दिया गया, और ना ही उसे आदेश की कॉपी दी गई, जबकि नियम यह कहता है कि जिसके विरुद्ध बेदखली का आदेश दिया गया है उसे आदेश के कॉपी दी जाएगी और बेदखली के पूर्व धारा 250 (क) के तहत समय प्रदान किया जाएगा, परंतु इनमें से किसी भी नियम का पालन किए बिना तहसीलदार अतुल वैष्णव ने फिर से एक बार वही काम किया जो कि 1 वर्ष पूर्व मनीषा सिंह के मामले में किया था, जिसमें वह एक शीर्ष अधिकारी अनीता नंदी के दबाव में काम कर रहे थे.
मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार अतुल वैष्णव के कार्यालय में चलने वाले किसी भी प्रकरण को ऑनलाइन दर्ज नहीं किया जाता है, जो अपने आप में एक गंभीर विधिक त्रुटि है, जो कि तहसीलदार अतुल वैष्णव के मनमाने रवैया को बताता है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस घर को तोड़ने का आदेश तहसीलदार अतुल वैष्णव के द्वारा दिया गया उस घर में छह लोग का परिवार पिछले 40 वर्षों से रह रहा था, बिना सीमांकन के तोड़ने की कार्यवाही कर दी गई जबकि धारा 250 की कार्यवाही के लिए सीमांकन के नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है.  पूरा परिवार जिसमें दो छोटे बच्चे भी हैं एक 11 साल का और एक 12 साल का, अब सड़क पर रहने को मजबूर हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ऐसे राजस्व अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना चाहिए, नहीं तो इन लोगों के होसले दिन पर दिन बढ़ते जायंगे, जो कि चिंता का विषय है. 
  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *