पानी टैंकर घोटाले का आरोप—सीमा सिंह बनाम प्रवेश कश्यप, कमिश्नर बोले: संपदा अधिकारी के पास उनकी फाइल अटकी थी, इसलिए लगे निराधार आरोप!

कबाड़ विवाद में घिरे पूर्व जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, सीमा सिंह के आरोपों पर दिया करारा जवाब

सीमा सिंह का गंभीर आरोप, प्रवेश कश्यप की सफाई—‘टैंकर पंप हाउस में सुरक्षित है’

बिलासपुर। जोन क्रमांक-2 के तत्कालीन जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने पानी टैंकर को कबाड़ में बेचने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

न्यूज़ हब इनसाइट से बातचीत में कश्यप ने कहा—
“पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीमा सिंह से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही इस मामले में आयुक्त अमित कुमार से चर्चा की गई है। वह क्यों मुझ पर आरोप लगा रही हैं, यह समझ से परे है।”

जब उनसे पूछा गया कि आखिर आपके खिलाफ ही आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं, तो उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः संपदा अधिकारी के पास उनकी कोई फाइल लंबित थी, जिसके चलते ऐसा विवाद खड़ा हुआ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उस समय उन्हें पदभार ग्रहण किए मात्र 10 दिन ही हुए थे।

कश्यप ने आगे कहा कि पुराना पानी टैंकर अभी भी पंप हाउस में सुरक्षित रखा हुआ है और उसे कबाड़ में बेचने का सवाल ही नहीं उठता।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *