बिलासपुर: न्यू जनरेशन शो रूम में मनाई गई भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी, महिलाओं ने रचा शानदार उत्सव

बिलासपुर:  परिवर्तन – एक आशा की किरण और न्यू जनरेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम न्यू जनरेशन शो रूम में आयोजित किया गया। आयोजक प्रीति ठक्कर और किरण पाठक ने बताया कि सभी महिलाएं राधा-कृष्ण के वेशभूषा में परंपरागत श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए आईं। सभी महिलाओं ने मनोरंजक खेल, रैंप वॉक, और हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ डांडिया भी किया। वहां पहुंची सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

न्यू जनरेशन की ओर से सभी महिलाओं के लिए कुछ गेम रखे गए थे, जिनमें विजेता ममता अग्रवाल रही। एक लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें सुनीता सिंह और कस्तूरी भानुशाली  ने बाजी मारी। सभी महिलाओं को गिफ्ट और शॉपिंग वाउचर दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यू जनरेशन बिलासपुर के सीईओ मिस्टर विशाल मानकानी, मिस्टर जय चंदानी, प्रतिमा डे, अंजली दुबे, जयंती थवाईत, बिनया ठक्कर, काजल नथानी और अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

प्रीति ठक्कर और किरण पाठक ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और वहां उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया

  • Related Posts

    बिलासपुर छठ घाट की तैयारी में जुटा नगर निगम — निरीक्षण पर पहुंचीं मेयर पूजा विधानी, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    विश्व के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट तोरवा में सफाई, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था युद्धस्तर पर जारी बिलासपुर। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारी बिलासपुर में जोरों पर है। शहर के विभिन्न छठ घाटों में से सबसे बड़ा और प्रमुख तोरवा छठ घाट एक बार फिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। दावा किया जाता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है। आगामी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले छठ महापर्व को लेकर घाट…

    Continue reading
    बिलासपुर में महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी पूजन की धूम

    बिलासपुर। भाद्रपद माह की षष्ठी से लेकर अष्टमी तक नगर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी पूजन का विशेष आयोजन धूमधाम से शुरू हो गया है। परंपरा अनुसार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक घर-घर में देवी महालक्ष्मी की स्थापना की गई। विवाहित महिलाएँ इस पूजन का पालन अपने सौभाग्य, बच्चों की उन्नति और परिवार की समृद्धि के लिए करती हैं। पहले दिन ज्येष्ठा और कनिष्ठा देवियों का आगमन निश्चित मुहूर्त में हुआ। उनके साथ पुत्र और पुत्री की प्रतिमाओं की भी स्थापना की गई। प्रवेश द्वार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *