75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईएसएस अधिकारी), वरिष्ठ कवि विष्णु तिवारी तथा प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण तिवारी के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह की विशेष बात यह रही कि सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मदिवस तथा उनके प्रतिष्ठान ‘श्री राम सा मिल’ के 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी संयुक्त रूप से केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि सतीश कुमार तिवारी सेवानिवृत्त प्रोजेक्ट रेंज ऑफिसर होने के साथ किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं पतंजलि योग समिति के प्रभारी भी हैं।

अपने उद्बोधन में डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि “यादों का सफर” केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि लेखक के जीवन संघर्ष, रिश्तों की संवेदनाओं, अनुभूतियों और आत्मिक यात्रा का जीवंत दस्तावेज है। यह कृति पाठकों को जीवन के विविध रंगों से रूबरू कराती है और लेखक के व्यक्तित्व का सशक्त प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है। अन्य अतिथियों ने भी पुस्तक की साहित्यिक गरिमा और सतीश कुमार तिवारी के रचनात्मक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शिवांशु तिवारी एवं श्रेयांश तिवारी ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वरुचि भोज एवं मधुर संगीत के साथ समारोह का समापन हुआ।

समारोह में डॉ. गीतिका तिवारी, सरोज तिवारी, प्रगति तिवारी, स्वाति शशांक शुक्ला, योगेश, डॉ. श्रद्धा पांडे, अर्चना, मोहित जायसवाल, महाराज सिंह नायक, रंगनादम, विकास सिंह, अरुण त्रिवेदी, सरोज साहू, आदित्य दीक्षित, डॉ. राम, डॉ. सुधाकर बिबे, सी.एल. राठौर, डॉ. एस.एस. बाजपेई, सुलेश पांडे, घनश्याम गुप्ता, विकेंट अग्रवाल, सोमप्रभा नूर, प्रभा शर्मा, ज्योति श्रीवास, चंद्रप्रकाश साहू, वीरेंद्र दास, सुदामा चौहान, रामनारायण तिवारी, शिव प्रसाद मिश्रा, लल्लन महाराज, डॉ. निशांत, रावल सर, चारी सर, नारायण सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    सवाल जो अभी बाकी हैं— 6 मौतें कैसे हुईं? 4 वृद्धावस्था से तो 2 किस कारण से? क्या 300 पशुओं के लिए गौधाम पूरी तरह सुरक्षित था? और क्या जलभराव ने परिस्थितियों को प्रभावित किया?

    ओखर गौधाम में 6 पशुओं की मौत: जांच में उठे कई सवाल, अब जरूरी है मौतों से पहले और बाद की पूरी पड़ताल बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पिछले तीन दिनों के भीतर 6 पशुओं की मृत्यु का मामला प्रशासनिक जांच के बाद सामने आया है। पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार 4 पशुओं की मृत्यु वृद्धावस्था तथा 2 पशुओं की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। साथ ही गौधाम…

    Continue reading
    बिलासपुर संभाग में ग्रामीण विकास योजनाओं को रफ्तार देने के निर्देश, 5,500 करोड़ के बजट पर सचिव भीम सिंह की बड़ी समीक्षा

    विकसित भारत-जी राम जी, पीएम आवास और मनरेगा के कामों में तेजी लाने के निर्देश; अधूरे आवास प्राथमिकता से पूरे करने पर जोर बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने बिलासपुर संभाग में ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर कड़ा फोकस किया है। संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ से योजनावार प्रगति की जानकारी ली गई और लंबित कार्यों को तेजी से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *