खाद्य एवं औषधि प्रशासन की नाक के नीचे बिना पंजीयन धड़ल्ले से चल रहे थे ‘बिलासपुर दोसा’, ‘श्री राम दोसा सेंटर’ और ‘न्यू गुप्ता होटल’

बिलासपुर। शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत विभाग की टीम ने बिलासपुर में 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित हो रहे तीन प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की गई, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों को नियमों के पालन और सुधार के निर्देश दिए गए।

बिना पंजीयन चल रहे थे तीन प्रतिष्ठान

निरीक्षण के दौरान बिलासपुर दोसा, श्री राम दोसा सेंटर और न्यू गुप्ता होटल (पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर) बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित पाए गए। विभाग ने इन तीनों प्रतिष्ठानों के संचालन को तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अन्य तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा अभिहित अधिकारी को भेजी गई है।

भीगे खैरी चने का लिया विधिक नमूना, रंगीन रोस्टेड चना नष्ट

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने आहता से भीगे हुए ‘खैरी चना’ का विधिक नमूना जांच के लिए लिया। वहीं अमानक एवं रंगीन रोस्टेड चने को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

होटल संचालकों को साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर सख्त निर्देश

निरीक्षण दल ने सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य संचालकों का मेडिकल फिटनेस कराने और नियमित पेस्ट कंट्रोल कराने के निर्देश दिए। काम के दौरान कर्मचारियों को एप्रॉन और हेड कैप पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही खाद्य कारोबारियों को अपना खाद्य पंजीयन/लाइसेंस प्रतिष्ठान में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

पूरी कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीरसागर पटेल की मौजूदगी में हुई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी और श्री प्रतीक तिवारी भी शामिल रहे।

विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के जरिए विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बिना वैध पंजीयन खाद्य कारोबार चलाने और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर प्रेस क्लब में फिर बढ़ा विवाद! ‘समस्त कार्यकारिणी’ के नाम से जारी सूचनाओं पर सचिव-कोषाध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

    ‘हमर पहुना’ और बिलासपुर मैराथन प्रेस कांफ्रेंस को लेकर उठे सवाल; सचिव-कोषाध्यक्ष बोले—बिना बैठक और गणपूर्ति के सामूहिक निर्णय कैसे? बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में कार्यक्रमों के आयोजन और सूचना जारी करने की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। प्रेस क्लब के कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी की मौजूदगी तथा बिलासपुर मैराथन के आयोजन संबंधी प्रेस कांफ्रेंस की सूचना को ‘समस्त कार्यकारिणी’ के नाम से प्रसारित किए जाने पर सचिव संदीप करिहार एवं कोषाध्यक्ष किशोर…

    Continue reading
    अरपा के तट पर आस्था का महासागर, डूबते सूरज को अर्घ्य के साथ गूंजा छठी मैया का जयकारा; 26 साल पुरानी परंपरा बनी बिलासपुर की पहचान

    बिलासपुर। अरपा नदी के तट पर दीपों की कतार, आसमान में ढलते सूर्य की सुनहरी-लालिमा और हजारों कंठों से गूंजते “छठी मैया की जय” के जयकारे… रविवार की शाम तोरवा छठ घाट पर आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। साफ मौसम ने व्रतियों का उत्साह और बढ़ा दिया और बिना किसी बाधा के श्रद्धालुओं ने पवित्र अरपा के जल में खड़े होकर विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। चार दिवसीय छठ महापर्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *