बिलासपुर: PWD संभाग-2 के मैन्युल टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, हुई शिकायत

PWD संभाग-2 आ रहा विवादों में  T0068 टेंडर के साथ-साथ T0067, T0065, T0064 और T0066 में भी नियमों के खिलाफ की गई छेड़छाड़- शिकायतकर्ता   बिलासपुर। PWD संभाग क्रमांक-2 द्वारा जारी मैन्युल टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मेसर्स इमरान खान के संचालक ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। बिना सूचना खोला गया टेंडर! शिकायत पत्र के अनुसार, PWD संभाग क्रमांक-2 से जारी निविदा क्रमांक T0068 में मेसर्स इमरान खान…

Continue reading
बिलासपुर: नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी को 3 साल की सजा

बिलासपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती प्रेरणा आहिरे की अदालत ने नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी प्रकाश कुमार सोनवानी को 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। ऐसे दिया गया था धोखाधड़ी को अंजाम प्रकरण के अनुसार सिविल लाइन, बिलासपुर निवासी प्रार्थी मोहम्मद शब्बीर की बहन रूही बेगम और भाई मोहम्मद आफताब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस बात की जानकारी उनके परिचित राधेश्याम श्रीवास को थी। वर्ष 2016 में राधेश्याम ने…

Continue reading
बिलासपुर: शराब दुकान के पास 2 दुकानों के शेड को हटाया, 15 को एक सप्ताह का नोटिस 

बिलासपुर- सिरगिट्टी में शराब दुकान के पास सड़क पर अतिक्रमण करते हुए शेड और अन्य निर्माण करने वाले दुकानों के खिलाफ निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर आज नगर निगम ने कार्रवाई की। दो दुकानों के अवैध रूप से निकाले गए शेड को हटाया गया है, शेष 15 दुकानदारों ने स्वयं हटाने के लिए समय मांगा है, जिस पर नगर निगम ने एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस जारी किया है।  सिरगिट्टी स्थित शराब दुकान के पास की यें 17 दुकानदारों द्वारा अवैध रूप…

Continue reading
बिलासपुर: नगर निगम अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के निर्वाचन की घोषणा

बिलासपुर: नगर पालिक निगम बिलासपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के 04 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी अवनीश शरण ने की। यह निर्वाचन 8 मार्च 2025 को पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) में आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार, निर्वाचन दो प्रमुख पदों के लिए होगा। इसमें अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन सामान्य मतदान के माध्यम से किया जाएगा, जबकि अपील समिति के 04 सदस्य एकल संक्रमणीय मत पद्धति के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से…

Continue reading
बिलासपुर: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाए प्रदूषण, रजिस्ट्री, कृषि अनुदान और उद्यानिकी विभाग से जुड़े सवाल

बिलासपुर। विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने आदिमजाति मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से उद्योगों से होने वाले प्रदूषण, रजिस्ट्री, कृषि अनुदान और उद्यानिकी विभाग में मिली राशि को लेकर सवाल पूछे। इस पर मंत्रियों ने जवाब भी दिया। कृषि अनुदान और ट्रैक्टर वितरण पर सवाल विधायक सुशांत शुक्ला ने आदिमजाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम से पूछा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा,…

Continue reading
बिलासपुर: देश के 18 शहर सिटी 2.0 में है शामिल, बिलासपुर को मिलेगा 100 करोड़ 

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, सूडा, नगर निगम और स्मार्ट सिटी के बीच समझौता, एमडी अमित कुमार हुए शामिल  केंद्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर रहें मौजूद  बिलासपुर- जयपुर में सोमवार को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वां रीजनल 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय,राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ,नगर निगम बिलासपुर और बिलासपुर स्मार्ट सिटी के बीच “सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन” (CITIIS 2.0) के क्रियान्वयन के लिए CITIIS 2.0 के चतुर्भुज…

Continue reading
बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव अब 8 मार्च को

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत प्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण करने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु संशोधित समयसारणी जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, अब जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 8 मार्च को होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष केे निर्वाचन हेतु सम्मेलन 8 मार्च को होगा। इसी प्रकार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना 8 मार्च को जारी की जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों…

Continue reading
बिलासपुर: हाई कोर्ट ने सिम्स के रिटायर्ड प्रोफेसर के खिलाफ जारी रिकवरी आदेश को निरस्त किया

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. के. एन. चौधरी के खिलाफ जारी रिकवरी आदेश को हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही, उनसे वसूली गई समस्त राशि को तत्काल वापस करने का आदेश भी दिया है। डॉ. के. एन. चौधरी, जो सिम्स में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे, 30 जून 2023 को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद, सिम्स के डीन ने उन्हें बिना कोई कारण बताओ नोटिस जारी किए और बिना किसी…

Continue reading
बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने की इन शराब प्रेमियों की चिंता…

व्हिस्की, वाइन, सिंगल माल्ट व्हिस्की, ब्रांडी, रम, जिन और बीयर पीने वाले कलेक्टर अवनीश शरण की इस व्यवस्था से खुश बिलासपुर: जिला बिलासपुर में एक नई प्रीमियम शॉप का शुभारंभ किया गया है। यह दुकान शिव टाकीज चौक के पास खोली गई है, जहां अब प्रीमियम ब्रांड की मदिरा उपलब्ध होगी। यहां पर व्हिस्की, वाइन, सिंगल माल्ट व्हिस्की, ब्रांडी, रम, जिन, वोदका और बीयर के सभी प्रमुख ब्रांड्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला बिलासपुर के कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में…

Continue reading