बिलासपुर: जिला सहकारी बैंक में प्राधिकृत अधिकारी अवनीश कुमार शरण को दी गई भावभीनी विदाई

बिलासपुर। जिला सहकारी बैंक में बैंक प्रबंधन और छत्तीसगढ़ जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 25 अप्रैल को प्राधिकृत अधिकारी / कलेक्टर जिला बिलासपुर अवनीश कुमार शरण को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी ने शरण के कार्यकाल में बैंक की प्रगति का उल्लेख करते हुए साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शरण ने अपने वक्तव्य में बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी आशीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कर्मचारी संघ की ओर से भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम में सीईओ सुनील सोढ़ी, अप पंजीयक मंजू पांडेय, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक शशांक शेखर दुबे, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागवत यादव, प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, राजकिशोरी इक्का, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, किशोर चंद्राकर, अभिषेक शर्मा, अनुभा मसीह, नेहा निकम, राजेश पाठक, सुशील चंद्राकार समेत बैंक के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *